{"_id":"624b388eac4c556fac78e905","slug":"50-contract-drivers-will-be-kept-in-the-depot-bijnor-news-mrt583183082","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में रखे जाएंगे 50 संविदा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में रखे जाएंगे 50 संविदा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो में रखे जाएंगे 50 संविदा चालक
बिजनौर। रोडवेज डिपो पर चालकों की संख्या कम होने से पांच से ज्यादा बसें रोजाना खड़ी रह जाती हैं। जिसके चलते अब रोडवेज पर संविदा चालकों की भर्ती निकाली गई है। डिपो की ओर से 50 चालक भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों की भर्ती के बाद अब खड़ी हुईं सभी बसों के पहिये फिर से घूमेंगे।
बिजनौर डिपो से इस समय विभिन्न रूटों पर 114 बसों का संचालन किया जा रहा है। इस समय डिपो पर कुल 145 चालक हैं। जिनमें से 112 संविदा चालक और 45 नियमित चालक हैं। डिपो पर चालकों की संख्या कम होने से बसों के पहिये नहीं घूम रहे हैं। कभी-कभी डिपो की 10 बसें खड़ी रह जाती हैं। इसलिए अब संविदा चालकों की भर्ती निकाली गई है। चालक की भर्ती के लिए 12 अप्रैल को चांदपुर रोड स्थित कार्यशाला में टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी की लंबाई पांच फुट तीन इंच और न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। पब्लिक सर्विस हैवी लाइसेंस जो दो वर्ष पुराना होना चाहिए। 8वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
चालक को आठ घंटे ड्यूटी करने का नियम
परिवहन विभाग की ओर से एक चालक और परिचालक को आठ घंटे ड्यूटी करने का नियम है। लेकिन चालकों की कमी से उन्हें कभी-कभी आठ घंटे से ज्यादा या फिर डबल ड्यूटी करनी पड़ जाती है। हालांकि विभाग की ओर से चालक और परिचालक को इसका पैसा दिया जाता है। कभी-कभी ड्यूटी की वजह से चालक की नींद भी पूरी नहीं होती है। जिसकी वजह से सड़क हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि डिपो पर चालकों की कमी है। जिसकी वजह से कभी-कभी करीब 10 बसें खड़ी रह जाती हैं। इसका कारण चालकों अवकाश पर चले जाना है। चालकों की कमी को देखते हुए अब करीब 50 चालकों की भर्ती की जाएगी। चालकों की भर्ती होने से बसें भी खड़ी नहीं रहेंगी।