फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   457 teachers on transfer waiting for salary

तबादले पर आए शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
457 teachers on transfer waiting for salary
तबादले पर आए 457 शिक्षकों को वेतन का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरजनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को 3 महीने बाद भी सैलरी का भुगतान नहीं हो पाया है। सैलरी नहीं मिलने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने सैलरी भुगतान के लिए बीएसए से गुहार लगाई है। जिले में 457 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले पर आए हैं। वेतन का भुगतान नहीं होने के पीछे अंतिम वेतन भुगतान प्रमाणपत्र व सर्विस बुक नहीं आने का कारण बताया जा रहा है।
जिले में फरवरी के महीने में 391 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले पर आए थे, जबकि मार्च के महीने में 66 शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण करा कर आए थे। ऐसे में कुल 457 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले पर जिले में आए हैं। अंतरजनपदीय तबादले पर शिक्षकों के आने के 3 महीने बाद भी सैलरी का भुगतान नहीं हो पाया है। बेसिक शिक्षा विभाग की माने तो अभी तक 265 शिक्षकों की अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र व सर्विस बुक ही विभाग को प्राप्त हुई है। वेतन भुगतान न होने के पीछे शिक्षकों के अंतिम भुगतान प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं हो पाना बताया जा रहा है। आए दिन शिक्षक वेतन भुगतान की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि अंतर्जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों के वेतन की मांग संगठन की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि बीएसए ने जल्दी ही शिक्षकों के वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के मुताबिक जिन जनपदों में शिक्षकों के एलपीसी प्रमाण पत्र व सर्विस बुक नहीं भेजे गए हैं, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

जल्द होगा वेतन का भुगतान: बीएसए
बीएसए महेश चंद के मुताबिक अंतर जनपद तबादले पर आए शिक्षकों के वेतन भुगतान की कार्यवाही तेजी से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि 265 शिक्षकों के अंतिम वेतन भुगतान प्रमाणपत्र कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं। शासन के निर्देश पर अब शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादले पर नहीं जाने वाले शिक्षकों को देना होगा शपथपत्र
बीएसए महेश चंद के मुताबिक जिले से 131 शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला हुआ था, जिसमें से 101 अध्यापकों को दूसरे जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया था, जबकि 30 अध्यापक अंतरजनपदीय तबादले पर नहीं गए थे। साथ ही म्यूचुअल तबादलों में एक शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले पर नहीं गया है। जिले से कुल 31 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए गए हैं जो अंतरजनपदीय तबादले पर नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतरजनपदीय तबादले पर नहीं जाने वाले शिक्षकों को ख10 के स्टांप पर शपथपत्र देना होगा कि वह अब भविष्य में अंतरजनपदीय तबादले का लाभ नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed