फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनसेवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला की मौत

जनसेवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला की मौत

Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला की मौत
ट्रेन से सफर कर रही महिला की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला की मौत हो गई। लुधियाना से आजमगढ़ के लिए परिवार के साथ सफर कर रही महिला कुछ समय से बीमार थी। रास्ते में महिला की मौत से परिवार सकते में आ गया।

आजमगढ़ के भोना बुजुर्ग तहसील जीयनपुर निवासी राजेंद्र अपने परिवार के साथ जनसेवा एक्सप्रेस से लुधियाना से अपने घर जा रहा था। राजेंद्र की पत्नी 45 वर्षीय सुनीता तीन बच्चे पुत्र उमेश, रमेश और पुत्री अनामिका साथ में थे। राजेंद्र की पत्नी सुनीता को सहारनपुर के बाद दर्द की शिकायत हुई। ट्रेन में ही वह सो गई। कुछ समय के बाद अचानक परिजनों को उसकी मृत्यु होने की जानकारी मिली तो परिजन परेशान हो गए। सफर के दौरान महिला की मौत की खबर मुरादाबाद कंट्रोल और नजीबाबाद स्टेशन को मिली। एसएस आरके मीणा की सूचना पर जीआरपी प्रभारी एमआर कर्दम तथा आरपीएफ प्रभारी चंद्रकांत शर्मा ने मृतक महिला और उसके परिजनों को नजीबाबाद स्टेशन पर उतार लिया। एसएस आरके मीणा और जीआरपी प्रभारी एमआर कर्दम ने रेलवे चिकित्सक से महिला के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जीआरपी प्रभारी एमआर कर्दम ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर पेशा परिवार की महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों के चंदे से शव को आजमगढ़ तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed