{"_id":"5aea01ed4f1c1ba1098b7c73","slug":"41525285357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित
नजीबाबाद । ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की गई किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
ड्वाकरा हाल में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के महामंत्री ईशम सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में नोडल अधिकारी एके तिवारी प्रबंधक दुग्ध संघ बिजनौर ने किसानों को ग्राम स्वराज अभियान योजना की जानकारी दी। भाकियू नेता गजेंद्र सिंह ने प्रत्येक गांव में दूध खरीद केंद्र खुलवाने की मांग की। भाजपा नेता विक्रम सिंह , चौधरी ईशम सिंह ने कार्यशाला में प्रदेश सरकार द्वारा कृषि, पशुुपालन, दुग्ध विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने किसान हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक विक्रम सिंह, ओमकार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव, चौधरी नौबहार सिंह, सुमंत कुमार, हरप्रीत सिंह संधु, डॉ.जगवीर सिंह, कन्हैया सिंह, छतरसिंह, अरविंद शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।