{"_id":"5ac3c2c34f1c1bc0618b541b","slug":"41522778819-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर स्योहारा मार्ग की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर स्योहारा मार्ग की बदलेगी सूरत
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर स्योहारा मार्ग की बदलेगी सूरत
स्योहारा (बिजनौर)। नूरपुर-स्योहारा मार्ग की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। भाजपा नेताओं का दावा है कि अगले एक सप्ताह के अंदर मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मार्ग के बीच पड़ने वाली इकड़ा और कडुला नदी पर साढे़ चार करोड़ रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान के भाई सीपी सिंह, भाजपा नेता डॉ. विनीत देवरा का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर सड़क की मरम्मत और पुलों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इकड़ा नदी पर पुल के निर्माण के लिए शासन से डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग द्वारा इसके टेंडर भी हो चुके हैं, एक सप्ताह में ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता अनिल कुशवाहा ने बताया कि नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर हरौली के पास कडुला नदी पर पुल के निर्माण के लिए शासन से तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
सांसद यशवंत सिंह का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। 10 दिन की समय सीमा में सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। अवर अभियंता एमके जैन का कहना है कि यह सड़क नूरपुर और ताजपुर के बीच बेहद खराब थी। इसकी मरम्मत कर ठीक कर दिया गया है। नूरपुर के पास दो किलोमीटर का टुकड़ा ओर बेहद खराब हालत में है उसे तीन दिन में पूरा कर बुढ़नपुर और स्योहारा के बीच सड़क कर गड्ढे भरकर उसे पेचलेस किया जाएगा। यह कार्य हर दशा में 15 अप्रैल से पूर्व ही पूरा कर दिया जाएगा। जैन ने बताया कि शासन द्वारा कडुला नदी और इकड़ा नदी के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। दो सप्ताह में काम भी शुरू हो जाएगा।