{"_id":"5a5fa1a24f1c1b68268b4e9a","slug":"41516216738-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर एक की मौत
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे में किशोर की जान गई
नहटौर (बिजनौर)। गांव कश्मीरी निवासी अजीजुर्रहमान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर ला रहा था। कश्मीरी अड्डे के पास ट्रॉली से गन्ना गिरने लगा। ट्रैक्टर पर बैठा उसका 14 वर्षीय पुत्र साजिद गन्ने की पुलियों को रोकने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। पहिया उसके ऊपर से उतरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साजिद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर में साजिद को मृत घोषित कर दिया । वहीं गांव ककराला निवासी गौरव (।7) पुत्र कैलाश सिंह नहटौर से पढ़कर अपने साथियों के साथ घर जा रहा था। सवारी नहीं मिलने पर वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठ गया। रास्ते में वह फिसलकर सड़क पर गिर गया। छात्र के घायल होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।