फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40 thousand rupees were cheated by pretending to kidnap the son

Bijnor News: बेटे का अपहरण बताकर ठग लिए 40 हजार रुपये

Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were cheated by pretending to kidnap the son
ठाटजट निवासी व्यक्ति के साथ हुई नए तरीके से ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

बेटा करता है गुड़गांव में नौकरी, काम के सिलसिले में गया था चड़ीगढ़
ट्रेन में मिले एक व्यक्ति ने बातचीत में जुटाई जानकारी, फिर की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। गांव ठाटजट निवासी व्यक्ति के साथ नए तरीके से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। उससे बेटे का अपहरण करने की बात कहकर 40 हजार रुपये ठग लिए गए। गुरुग्राम में काम करने वाले पुत्र से चंडीगढ़ जाते वक्त एक व्यक्ति ने बातचीत में जानकारी जुटाकर यह ठगी की है।
ठाटजट निवासी हिरेंद्र कुमार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई कि हमने आपके बेटे सौरभ कुमार का अपहरण कर लिया है। आप हमारे इस नंबर पर दो लाख रुपये डाल दो नहीं तो बेटे को जान से मार देंगे। बेटे की फर्जी आवाज भी मोबाइल पर सुना दी। हिरेंद्र फोन सुनते ही घबरा गया और घर में रखे चालीस हजार रुपये बताए गए खाते में डाल दिए। उस समय बेटे का मोबाइल बंद था। फर्जी अपहरणकर्ता ने और भी डिमांड करते हुए 40 हजार रुपये तुरंत निकाल लिए। हिरेंद्र ने बाकी रुपये बैंक से निकालने को कहकर कुछ देर बाद बेटे के मोबाइल नंबर पर बात की। बेटे सौरभ ने अपने आपको सकुशल बताया। कहा कि वह कंपनी के काम से चंडीगढ़ आया है। तभी बेटे ने बाकी रुपये डालने से मना कर दिया।
विज्ञापन




सौरभ गुड़गांव में एक कंपनी में काम करता है। वह कंपनी के काम से ट्रेन द्वारा चंडीगढ़ गया था। ट्रेन में पड़ोस में बैठे एक अजनबी व्यक्ति से बातचीत हो गई। बातचीत में उस व्यक्ति ने सौरभ से सब कुछ जानकारी जुटा ली थी। जानकारी जुटाने पर ही व्यक्ति ने सौरभ के पापा को फोन कर ठगी कर ली। हिरेंद्र ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed