{"_id":"5bedc00fbdec2269be3330e1","slug":"31542307855-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल की वायदा खिलाफी से आक्रोशित किसानों ने गन्ने के साथ तहसील पर धरना प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल की वायदा खिलाफी से आक्रोशित किसानों ने गन्ने के साथ तहसील पर धरना प्रदर्शन किया
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं चली चीनी मिल, गन्ना लेकर तहसील पहुंचे किसान
चांदपुर। चीनी मिल प्रशासन की वादाखिलाफी से आक्रोशित किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से इंडेट जारी करने, चीनी मिल को शीघ्र चलवाने और बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को भाकियू के बैनर तले क्षेत्र के किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बिजनौर रोड स्थित देवी मंदिर के सामने एकत्र हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिल चलाने, गन्ना भुगतान करने, इंडेंट जारी करने का जो वादा किया गया था, उसमें चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को धोखा दिया है। मिल ने 12 नवंबर से इंडेंट जारी करने का वादा किया था, लेकिन मिल ने कोई इंडेंट जारी नहीं किया। धरने पर किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम आलोक यादव, गन्ना विकास परिषद के सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को इंडेंट जारी किया जाएगा।
वहीं, चीनी मिल के डिप्टी केन मैनेजर सुभाष यादव ने बताया कि गन्ना भुगतान के लिए एक दो दिन में ऋण हो जाएगा, 20 नवंबर तक किसानों का गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा। उसके बाद भी किसान गन्ने से लदी ट्रॉली डलवाकर भुगतान करने पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि गन्ना तहसील या मिल में डलवाकर किसानों का भुगतान किया जाए। किसान गन्ना वापस लेकर नहीं जाएगा। इस दौरान रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ऋषिपाल सिंह, नौबहार सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दलेल सिंह, अशोक कुमार, शीशपाल सिंह, हुकुम सिंह, कल्याण सिंह, विजय पाल सिंह, मामराज सिंह, सरदार सिंह, कालू टिकैत, नरेश कुमार, राकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।