{"_id":"6a995c300ba29b804102b37c","slug":"bijnor-police-encounter-with-cow-slaughter-suspects-two-arrested-one-shot-in-the-leg-third-escaped-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तीसरा अंधेरे में फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तीसरा अंधेरे में फरार
Thu, 03 Sep 2026 05:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:08 PM IST
सार
स्यौहारा पुलिस की जुझैला के जंगल में गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। कुछ दिन पहले गांगन नदी में गौवंश के अवशेष पड़े मिले थे। आरोप है कि ये इन्हीं लोगों का काम था। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौकशी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की बृहस्पतिवार तड़के जुझैला के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव शाहपुर खेड़ी में हाल ही में एक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों ने गांगन नदी के पास गौवंशीय अवशेष पड़े देखे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद अवशेषों को जमीन में दबा दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी की घटना में शामिल तीन आरोपी मोटरसाइकिल से जुझैला के जंगल की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देखकर बाइक सवारों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से फिरोज पुत्र साकिब निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी विपिन पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम कमाला को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरणों में एक चॉपर, दो छुरी और दो रस्से समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा एक प्लेटिना बाइक भी कब्जे में ली गई है।
जीवित बछड़े को भी किया रेस्क्यू
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही और घटनास्थल के पास से एक जीवित गौवंशीय पशु, बछड़े को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में घटना करना किया स्वीकार
थानाध्यक्ष संजय तोमर के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने गौकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान फरार साथी की पहचान राजू पुत्र खलील निवासी ग्राम रहटा बिलौच, थाना नूरपुर बताई गई है।

ये बोले एसपी
फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी पूर्वी धामपुर
फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी पूर्वी धामपुर