फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाद को आपसी सुलह के साथ जल्द न निपटने पर दोनों पक्षों पर होगी कार्रवाई: प्रबंधक

विवाद को आपसी सुलह के साथ जल्द न निपटने पर दोनों पक्षों पर होगी कार्रवाई: प्रबंधक

Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवाद को आपसी सुलह के साथ जल्द न निपटने पर दोनों पक्षों पर होगी कार्रवाई: प्रबंधक
आरएसएम डिग्री कॉलेज में शिक्षकों का आंदोलन जारी
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार अग्रवाल और शिक्षक संघ के सदस्यों के बीच पिछले तेरह दिन से लगातार चले आ रहे आंदोलन के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने गंभीर रुख अपना लिया है। प्रबंधक रामनारायण सिंह एंड ने हिदायत दी कि यदि दोनों पक्षों ने आपस में मिल बैठकर आंदोलन को जल्द खत्म नहीं किया तो उनके स्तर से कार्रवाई होगी।

कॉलेज प्राचार्य और शिक्षक संघ के सदस्यों के बीच पिछले 13 दिन से कॉलेज में आंदोलन चला रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। प्रबंधक रामनारायण सिंह एंड को हस्तक्षेप कर दो बार दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर विवाद को खत्म करने का भी प्रयास कर चुके है। वार्ता में सहमति बनने के बाद भी कुछ शिक्षक हठधर्मिता के कारण आंदोलन को अपने स्वार्थों के कारण खत्म करने के पक्ष में नहीं है। विवाद में छात्र छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। रविवार को प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों को हिदायत दी कि यदि उन्होंने आपस में मिल बैठकर विवाद को खत्म नहीं किया तो वह उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय बरेली स्तर से भी हस्तक्षेप कर जल्द मामले को सुलझाने का आग्रह किया जा रहा है। आंदोलनकारी शिक्षकों पर अभी तक इसका कोई असर नहीं हुआ है। उधर शिक्षकों का रविवार को 13 वें दिन भी आंदोलन जारी है। धरने पर बैठने वालों में डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा रावल, पूनम घई, रमेश सिंह, शौराज सिंह, अमित कुमार सिंह, भावना, मदनपाल सिंह, राजेश कटियार, रमाकांत, आरके सिंह, एसएल पाल, डॉ. रवि कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed