{"_id":"5b82fc3042c7924632549bc2","slug":"31535310896-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण के अंतिम दिन शिवालयों में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण के अंतिम दिन शिवालयों में उमड़े शिवभक्त
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। श्रावण मास के अंतिम दिन शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया। अनेक शिवालयों में भगवान भोले नाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
श्रावण मास के अंतिम दिन नगर व ग्रामीण अंचलों के शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोले नाथ को मनाने के लिए विधि विधान से दूध, दही, गंगाजल, केसर, कपूर, शहद, अबीर गुलाल, लौंग, फल, फूल, चंदन, बेल पत्र व गन्ने का रस चढ़वाकर रुद्राभिषेक किया। नगर के टीला क्षेत्र स्थित महामृत्युंजय शिवमंदिर, नीलकंठ महादेव रमेशनगर, राधाकृष्ण शिवमंदिर दीवान परमानंद, शिवमंदिर संतोमालन, शिव मंदिर रम्पुरा, सीकेआई स्थित शिवमंदिर आदर्शनगर सहित नगर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर प्रसाद वितरित किया। मोहल्ला मकबरा स्थिति प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का पंडित आयुष कौशिक ने पूजन किया। शिवभक्तों ने कन्याओं को जिमाया और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में संयोजक सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एड., अमित कौशिक, वैभव अग्रवाल, हिमांशु तायल, चेतन, अमित सिंघल, राकेश शर्मा, मुकुल शर्मा, सचिन, राहुल तायल, अनिल सिंघल, शुभम गौड, आदित्य अग्रवाल, हन्नी, आयुष चन्द्रा, हरिओम भारद्वाज, राजीव शर्मा, नवीन जोगराम, कुलदीप विश्नोई, संदीप माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालुु उपस्थित रहे।