फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का धामपुर और अफजलगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं का धामपुर और अफजलगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का धामपुर और अफजलगढ़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
धामपुर/अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को धामपुर और अफजलगढ़ में पंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। किसानों को चीनी मिलों के बंद होने के तीन माह बाद भी गन्ना पेमेंट नहीं मिल सका है। भाकियू ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सभा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आलोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनके रुके गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी दरों को खत्म करने, साठ साल की आयु पार कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, जंगली जानवरों द्वारा फसलों के नुकसान की भरपाई करने, जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 सितंबर को दिल्ली में किसानों की महापंचायत है। उसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र सरकार को किसानों की ताकत का अहसास कराएं। ज्ञापन देने वालों में तहसील सचिव हरिराज सिंह, सत्यवीर, कविराज, रामकुमार, रघुवीर, लेखराज, विजयपाल सिंह, विजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह ने की। संचालन हरिराज सिंह ने किया।
विज्ञापन


गन्ना सर्वे में अनियमितता बरतने का आरोप
अफजलगढ़। भाकियू की गन्ना विकास समिति के प्रांगण में हुई मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान अभी तक न होने पर प्रदर्शन किया। गन्ना सर्वे में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए असंतोष जताया। आरोप लगाया कि गन्ना सट्टे के नाम पर समिति के अधिकारी कागजात मांग उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों सेे किसान पंजीकरण के नाम पर वसूले जा रहे 221 रुपये नियम विरुद्ध बताया। किसानों का कहना है कि वह गन्ना समिति के सदस्य हैं, जिसका शुल्क जमा है। अब समिति की ओर से दुबारा वसूला जाना औचित्यहीन है। वह अब शुल्क किसी भी हालत में नहीं देंगे। कार्यकर्ताओं ने किसानों से 23 सितंबर को हरिद्वार स्थित टिकैत घाट से दिल्ली यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता चौधरी बलजीत सिंह ने की। संचालन राणा सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुखतार सिंह, विजेंद्र सिंह, विरसा सिंह, पप्पू सिंह, हरिराज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed