{"_id":"5b50df794f1c1b37748b5d18","slug":"31532026745-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया मजलिस इतिहादुल मुस्लिमीन ने थाने को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया मजलिस इतिहादुल मुस्लिमीन ने थाने को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए की गई टिप्पणी का विरोध किया। पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपकर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम, इंतजार मूसा, मो. आदिल, मो. अरशद, मो. इमरान, कादिर शेख, मो. जाकिर, मो. शहजाद सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता थाने पहुंचे। पार्टी की ओर से ड्यूटी पर तैैनात उप निरीक्षक संजय यादव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन की ओर से दिए गए ज्ञापन में सोशल मीडिया फेसबुक पर दीपक नाम के व्यक्ति द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के लिए की गई टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया। इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पार्टी का कहना है कि टिप्पणी से पार्टी सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन देने वालों में नौशाद, अरशद, दानिश, कादिर शेख, आमिर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।