फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोक अदालत में निस्तारित होंगे ऋण वसूली के 660 वाद

लोक अदालत में निस्तारित होंगे ऋण वसूली के 660 वाद

Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में निस्तारित होंगे ऋण वसूली के 660 वाद
अमरोहा। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में जिले के सभी बैंकों की शाखाओं के प्रबंधक व विधि सलाहकार अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हो सकने वाले वादों को 14 जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए हैं उन्हें भी पूर्व सुनवाई स्तर पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। जानकारी दी गई कि निस्तारण के लिए 660 वाद प्रस्तावित हैं। बैठक में शाखाओं के प्रबंधक व विधि सलाहकार अधिवक्ताओं ने अपर जिला न्यायाधीश को 14 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के ऋण वसूली संबंधी वादों का निस्तारण अधिक संख्या में कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राघवेंद्र, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अमरनाथ गर्ग, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक भास्कर कुमार, ओरिएंटल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रकाश कुमार, विधि सलाहकार प्रथमा बैंक अमरोहा नितिन बंसल, सेंट्रल बैंक के विधि सलाहकार डीसी गुप्ता सहित जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed