फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2500 optional tents will be imposed for gynecologists

जायरीनों के लिए लगाए जाएंगे 2500 वैकल्पिक तंबू

Fri, 04 May 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 04 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
2500 optional tents will be imposed for gynecologists
जोगीरम्पुरी दरगाह क्षेत्र में जायरीनों के लिए लगाए जा रहे तंबू। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी मजलिसों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जायरीनों के लिए वैकल्पिक तंबू लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए दौरा किया। उधर डीएम अटल राय 4 मई को आज चार बजे दरगाह पहुंचकर मजलिस आयोजन तैयारी का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन

दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की सालाना मजलिसें 10 मई 2018 से शुरू होंगी। चार दिन तक चलने वाली मजलिसों में आने वाले जायरीनों के ठहरने के लिए दरगाह परिसर में 2500 वैकल्पिक तंबू लगाए जाएंगे। दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेंहदी ने बताया कि तंबू लगाने, जायरीनों के लिए बाजार विकसित करने तथा जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को दरगाह पहुंचकर अग्निशमन विभाग द्वारा जायरीनों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 13 मई 2018 तक चलने वाली मजलिसों के दौरान अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और सुरक्षादस्ता दरगाह क्षेत्र में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed