{"_id":"5ac3c40b4f1c1bec618b5443","slug":"25-crore-fiasco-from-dalit-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलन से 25 करोड़ का फटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आंदोलन से 25 करोड़ का फटका
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए दलितों से बात करते एसआई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को हुए प्रदर्शन और जाम में जिला मुख्यालय पर करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, मंगलवार को पुलिस बल सतर्क रहा। फोर्स शहर में गश्त करती रही। स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह के समय जिले के हालात एकदम सामान्य थे। भारत बंद का कोई असर जिले में नहीं था। लेकिन दोपहर को दलित संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए शास्त्री चौक पर जाम लगा दिया। जिसके बाद बाजार में उथल पुथल मच गई। कुछ दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ होने के बाद पुलिस ने सिविल लाइन पर मुख्य डाकघर तक के बाजार को एहतियातन बंद करा दिया था। इन दुकानों को बंद होता देख मुख्य बाजार के व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। शाम करीब पांच बजे तक दुकानें बंद रहीं।
शाम को हालात सामान्य होने पर भी कुछ व्यापारियों ने ही अपनी दुकानें खोली। अधिकतर बाजार बंद ही रहा। बाजार में ग्राहक नजर नहीं आए। हालांकि मंगलवार को स्थिति सामान्य रही। दुकानें भी खुलीं और ग्राहकों की भीड़ भी नजर आई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के अनुसार एक बार बाजार बंद हो जाए तो व्यापार बिल्कुल प्रभावित हो जाता है। अगर व्यापारी दुकान खोलकर बैठ भी जाए तो ग्राहक बाजार का रुख नहीं करता है। सोमवार को हुए हंगामे से जिला मुख्यालय पर करीब 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
दलित आबादी पर रही खुफिया विभाग की पैनी नजर
बिजनौर। दलितों के सोमवार को आंदोलन के बाद मंगलवार को भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस दलितों आबादी वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखे रही। सोमवार को तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। एक दुकान स्वामी ने जरूर दुकान में तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी है।
दलितों ने सोमवार को एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में खूब उत्पात मचाया था। दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट भी की। शास्त्री चौक पर दलित कई घंटे तक बवाल काटे रहे। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से कहीं कोई ज्यादा बवाल नहीं हो पाया। पुलिस दलित नेताओं को समझाती रही। इस हंगामे के बाद वेस्ट यूपी में अलर्ट घोषित हो गया है। मंगलवार को पुलिस अलर्ट रही। प्रमुख चौराहों के अलावा दलित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी तैनात रही। खुफिया तंत्र भी दलितों की गतिविधियों पर नजर रखे रहा।
अफसरों को दलितों की गतिविधियों की जानकारी दी जाती रही। सबकुछ शांत रहा। इतना जरूर था कि अपने इलाके में दलित टुकड़ियों में बंटे इस मुद्दे पर बातचीत करते नजर आए। पुलिस की ओर से सोमवार के बवाल को लेकर किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। शास्त्री चौक स्थित जैन स्वीट सेंटर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दुकान में तोड़फोड़ की गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक सोमवार के हंगामे को लेकर प्रशासन की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन का बहुत साथ दिया है। जैन स्वीट सेंटर के स्वामी की ओर से जो तहरीर आई है उसमें रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के निर्देश
नगीना। एसपी के निर्देश पर सीओ महेश कुमार ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मंगलवार दोपहर सीओ नगीना ने थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के साथ रेलवे स्टेशन रोड स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का निरीक्षण किया । आस पास के दुकानदारों को भी चौकसी बरतने और अपनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बराबर चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्किल के बढ़ापुर, कोतवाली देहात, रायपुर देहात के थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिनके क्षेत्रों में बाबा साहेब की मूर्तियां है वे निगरानी रखे। सुरक्षा व्यवस्था रखे। उन्होंने बताया कि नगीना सर्किल क्षेत्र में बाबा साहेब की करीब 50 से अधिक मूर्तियां हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों की सूचना दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने हल्का दरोगा से लेकर बीट के सिपाही तक को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन