{"_id":"65be7fa03f41e1dd650efa5b","slug":"22-tier-dumper-went-out-of-control-broke-the-wall-of-police-assistance-center-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-106394-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनियंत्रित हुआ 22 टायरा डंपर, पुलिस सहायता केंद्र की दीवार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनियंत्रित हुआ 22 टायरा डंपर, पुलिस सहायता केंद्र की दीवार तोड़ी
विज्ञापन
- डंपर ने एक बाइक को चकनाचूर किया, क्षेत्रवासियोें ने भागकर अपनी जान बचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। खनन सामग्री ले जा रहा 22 टायरा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर पुलिस सहायता केंद्र की दीवारों को तोड़कर एक बाइक को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर के चबूतरे से टकरा कर रुक गया। संयोग से हादसे के समय व्यस्ततम क्षेत्र में वाहन और राहगीर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रायपुर दिशा से खनन सामग्री लेकर नजीबाबाद आ रहा डंपर जैसे ही सेंट मैरी फ्लाईओवर से नजीबाबाद दिशा में उतरा तभी डंपर के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित डंपर धर्मकांटा चौराहे को पार करता फ्लाईओवर के नीचे बनी जाब्तागंज पुलिस सहायता केंद्र की दीवारों को तोड़कर जनता मेडिकल स्टोर के चबूतरे से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से शराब की एक दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मांगेराम की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
धर्मकांटा चौराहा काफी व्यस्त रहता है। स्कूली बच्चों का भी क्षेत्र से आवागमन होता है। संयोग से दिन में करीब 12:15 बजे जब हादसा हुआ तब चौराहे पर न तो भीड़ थी और न ही घटनास्थल पर ई-रिक्शाएं खड़ीं थीं। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहां जो लोग मौजूद थे उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपर के चालक इकराम को हिरासत में ले लिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जेसीबी के माध्यम से फ्लाईओवर के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हुए डंपर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
- लोनिवि का दिशा सूचक पोल बनता है बाधक
नजीबाबाद। धर्मकांटा तिराहे पर जिस स्थान पर डंपर अनियंत्रित हुआ। उस क्षेत्र में लोनिवि का दिशा सूचक पोल वाहनों के कोटद्वार दिशा में मोड़े जाने पर बाधक बनता है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा और एएम वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन आसिफ अली मुस्तकी ने कई बार लोनिवि और प्रशासन से आवागमन में बाधक दिशा सूचक लोनिवि पोल हटाने की मांग की। यहां रोजाना जाम जैसी स्थिति की समस्या उत्पन्न हो रही है।