{"_id":"5bad2039867a557ea82f62d3","slug":"21538072633-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 96 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 96 को मिला रोजगार
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में 96 को मिला रोजगार
बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेले में 300 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। राजकीय आईटीआई और जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित शिविर में पौंटी चड्ढ़ा फाउंडेशन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, भारतीय जीवन बीमा निगम बिजनौर और अनंत लर्निंग डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद द्वारा साक्षात्कार किए गए। साक्षात्कार के बाद 96 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन आईएमएस मैनेजर अनीस अहमद ने किया। इस दौरान प्रधान सहायक आलोक शर्मा, शशांक तोमर, अशोक चौहान, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित आदि रहे।