{"_id":"5b82fc2942c792463724f164","slug":"21535310889-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी बहनों ने भाईयों के घर पहुंच लंबी आयु की कामना को कलाई में बांधा प्रेम का रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी बहनों ने भाईयों के घर पहुंच लंबी आयु की कामना को कलाई में बांधा प्रेम का रक्षासूत्र
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
अफजलगढ़/कालागढ़/शेरकोट। क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए। भारी वर्षा होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में मिठाइयों और राखियों की दुकानें सजी रहीं। दिनभर बाजारों में भीड़भाड़ रही। कालागढ़ में परंपरागत रूप से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। वाहनों का संचालन नई कॉलोनी तक न होने से बहनों को तीन से पांच किमी की यात्रा बारिश में भीगकर पुराने कालागढ़ से हाइडिल कॉलोनी तक पैदल करनी पड़ी। शेरकोट में भारी बारिश और गावों के समोरक मार्ग पर भरे पानी से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं पानी उतरने के इंतजार में घंटों खड़ी रहीं।