फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रदर्शनी में दुकानदारों द्वारा डलवाया टीन शेड हटवाया

प्रदर्शनी में दुकानदारों द्वारा डलवाया टीन शेड हटवाया

Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दुकानदारों द्वारा डलवाया टीन शेड हटवाया
प्रदर्शनी में दुकानदारों द्वारा डलवाया टीन शेड हटवाया
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हर साल मुस्लिम दुकानदार नमाज पढ़ने के लिए अलग से टीन शेड डालते हैं। इस बार भी दुकानदारों ने जमीन को समतल करके एक साइड में टीन शेड डाल दिया। कुछ लोगों ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि प्रदर्शनी में अस्थायी मस्जिद बनाई जा रही है। अफसरों से इस बात की शिकायत की गई। पुलिस व एलआईयू की टीम रात में ही प्रदर्शनी में दौड़ी व जांच-पड़ताल की। जांच में पाया कि टीन शेड नमाज पढ़ने के लिए हर साल डाला जाता है। पुलिस ने रात में ही टीन शेड को हटवा दिया। इस घटना को लेकर प्रदर्शनी में खूब हंगामा मचा रहा। दुकानदार पुलिस से कहते रहे कि यह स्थायी मस्जिद नहीं है। बारिश से बचने के लिए टीन शेड डलवाई गई है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक प्रदर्शनी में स्थायी मस्जिद नहीं बनाई जा रही थी बल्कि टीन शेड डाला जा रहा था। यह हर साल डाला जाता है। इसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed