{"_id":"5b5234e54f1c1bb35d8b483b","slug":"21532114149-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन बंद रहेंगे प्रधान-उप डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन बंद रहेंगे प्रधान-उप डाकघर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अगर आपको डाकघर से संबंधित कोई काम है तो अब यह काम तीन दिन बाद होगा। क्योंकि मुरादाबाद डाक मंडल में सीएसआई प्रोजेक्ट का रोल आउट लागू किया जाना है। इसलिए शनिवार से प्रधान और सभी उप डाकघर तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। अब जिले के डाकघर मंगलवार को खुलेंगे। वहीं जिले की डाकघर शाखाएं शुक्रवार से ही बंद हैं।
मुरादाबाद डाक मंडल में चौबीस जुलाई को सीएसआई प्रोजेक्ट लागू किया जाना है। सीएसआई प्रोजेक्ट रोल आउट किए जाने के कारण मुरादाबाद डाक मंडल के अधीनस्थ आने वाले सभी शाखा डाकघरों, उप डाकघरों और प्रधान डाकघरों में तीन दिन ग्राहकों के काम नहीं होंगे। अमरोहा में सभी शाखा डाकघर बीस जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। जबकि सभी उप डाकघर और प्रधान डाकघरों में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक ग्राहकों के काम नहीं होंगे। ऐसे में तीन दिन बाद मंगलवार से ग्राहकों के काम होंगे। निरीक्षक डाकघर अमरोहा ने बताया कि चौबीस जुलाई से सीएसआई प्रोजेक्ट का रोल आउट लागू किया जाना है। इसके लिए तीन दिन डाकघरों में काम नहीं होंगे।