फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खस्ताहाल हाइवे से गुजरने को मजबूर होंगे कांवड़िए

खस्ताहाल हाइवे से गुजरने को मजबूर होंगे कांवड़िए

Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल हाइवे से गुजरने को मजबूर होंगे कांवड़िए
रजबपुर। नेशनल हाइवे कई जगहों से खस्ताहाल हो चुका है। खस्ताहाल हाइवे से कांवड़िए ग़ुजरने को मजबूर होंगे। गड्ढों में पैदल चलने वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरु हो जाएगी। सावन का महीना आने में पंद्रह दिन ही बाकी बचे हैं। कांवड़ यात्रा करीब आ गई है। उधर नेेशनल हाइवे जगह जगह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हाइवे पर काफी जगहों पर सड़क की बजरी उखड़कर फैल गई है। ट्रैफिक के लिए तो बात अलग है लेकिन, ये गड्ढे कांवड़ियों को परेशारन करने के लिए काफी हैं। गौरतलब है कि सावन के सोमवार को आस आस के जिलों के शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर पैदल चलते हैं। सोमवार को इन्हें अपने मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक करना होता है। काफी शिवभक्त कांवड़ कांधे पर रखकर पैदल चलते हैं तो काफी डाक कावड़ भी लेकर आते हैं। कुछ दिन पहले सड़क का लेवल के लिये सड़क को खरोंच दिया गया। जिससे हाईवे सडक पर कंकड़ पड़ी हुई हैं। रजबपुर मे लगभग चार किमी सड़क खराब है। आए दिन इस सड़क पर बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed