{"_id":"5b26aba84f1c1bda6e8b88a7","slug":"21529260968-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें रविवार को घंटों विलंब से गुजरीं। नजीबाबाद-मुुरादाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों में अधिकांश यात्री ईद पर्व मनाकर घर लौटने वाले और सोमवार को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी थे। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने, सामान्य श्रेणी की एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच सीमित होने से यात्रियों को असुरक्षित सफर के लिए विवश होना पड़ा। 18 और 19 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में जाने वाले यात्रियों में अधिकांश युवा लक्सर, सहारनपुर और मुरादाबाद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन