{"_id":"5a186a794f1c1b96698b5110","slug":"21511549561-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा की जाएगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा की जाएगी संचालित
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा की जाएगी संचालित
एनआरएलएम योजना में उठाया गया सार्थक कदम
अमर उजाला खास खबर
फोटो - 24एनजेडबी03आर
चरनजीत सिंह
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नजीबाबाद तहसील परिसर में दीदी कैंटीन संचालित होगी। इसकी जिम्मेदारी अग्रणी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कंधों पर होगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं को जीविकोपार्जन के अवसर दिलाने में शासन-प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इस दिशा में प्रशासन द्वारा एक और सार्थक कदम उठाया गया है। नजीबाबाद तहसील के विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कैंटीन निर्माण कार्य शुरू हुआ। 40 हजार रुपये के बजट से बनाई जा रही कैंटीन की चाबी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों में से किसी एक को सौंपी जाएगी। कैंटीन में जन उपयोगी सामान की बिक्री कर महिलाएं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कदम बढ़ाएंगी।
नजीबाबाद विकास खंड में करीब एक हजार महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन समूहों से करीब 10 हजार महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। शासन और प्रशासन भी इन महिलाओं को हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने में जुटा है। एनआरएलएम उपायुक्त अनवर शेेख ने बताया कि कैंटीन निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ‘दीदी कैंटीन’ संचालित करने के लिए सिकंदरपुर बसी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, अमन स्वयं सहायता समूह एवं विष्णु स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है। जल्द ही साक्षात्कार के बाद चयनित समूह की मुखिया को कैंटीन की चाबी सौंप दी जाएगी।