फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर विदा किए गए गणपति

धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर विदा किए गए गणपति

Mon, 24 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर विदा किए गए गणपति
धूमधाम से निकाली गई गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर डांस किया। जिला मुख्यालय पर दिनभर शोभायात्रा निकलती रहीं। शोभायात्राओं में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। गंगा बैराज में मां गंगा की धारा में भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
रविवार सुबह भगवान गणेश की मूर्तियों का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद करीब 11 बजे विसर्जन यात्रा शुरू की गई। सराफा बाजार, मोहल्ला जाटान, भाटान, नई बस्ती, गीता नगरी आदि मोहल्लों में मंदिरों व घरों में स्थापित की गई गणेश मूर्तियों की विसर्जन यात्रा शुरू की गई। यात्रा में भगवान गणेश की झांकी वाले वाहनों पर तिरंगा भी लहराता रहा। ढोल नगाड़ों की थाप व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते रहे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते रहे। युवक व युवतियों ने भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। शोभायात्रा अनेक रास्तों से होते हुए शास्त्री चौक, प्रदर्शनी चौक होते हुए बैराज रोड पहुंची। वहां से शोभायात्रा वाहनों के जरिये बैराज के पास पहुंची। मां गंगा की धारा में भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इस साल आसपास के जिले के गांवों में भी भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं थीं। इस दौरान मोहल्ला भाटान के राजेंद्र हलवाई, नितिन सिंह, राजू गुप्ता, सुनील कुमार, कमल मित्तल, मिलकी, नई बस्ती के विनीत शर्मा, हिमांशु शर्मा, रमा शर्मा, पूजा शर्मा, विकास वशिष्ठ, मिनाक्षी, शिवी, गौरी, योगी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नगीना में भी गणपति जी की विशाल विसर्जन शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकली। विसर्जन यात्रा में शामिल हजारों महिलाओं व पुरुषों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाया और जमकर पुष्प वर्षा की। नगर का वातावरण गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ के साथ गणेशमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन के बाद मोहल्ला मुगलान से पूजा-अर्चना के बाद 11 बजे महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन के साथ गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ विशाल विसर्जन शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हो गई। यात्रा बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वरनाथ, बाजार मझलैटा, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज होती हुई नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर संपन्न हो गई। विसर्जन यात्रा में सैनी समाज, वाल्मीकि समाज, सरायमीर स्थित मंदिर भोलानाथ, खोखरानाथ महादेव मंदिर से भी गणेश जी मूर्ति को लेकर समाज के लोग हजारों की संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

श्रीगणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव, विक्की अग्रवाल, मयंक, अतुल, मुकेश त्यागी, गगन त्यागी, स्वाति गुप्ता, साधना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, मोहित गर्ग, मुकुल गुप्ता, सचिन मित्तल, गज्जू, भीम, सचिन, सभासद गोपाल शर्मा, सैनी समाज के प्रह्लाद सैनी, ओमपाल सैनी, हरिश सैनी, दीपक सैनी, मोहन सैनी, नंदकिशोर सैनी, वाल्मीकि समाज से अनूप वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, खोखरानाथ महादेव मंदिर से अजीत सोती, अजीत अग्रवाल, सौरभ कौशिक, समीर शर्मा, भोलानाथ मंदिर से प्रमोद चौहान, मुकुल गुप्ता, अनुज वर्मा, मुकेश, महेंद्र आदि मौजूद रहे। पंजाबी कालोनी स्थित श्रीसिद्धि विनायक मंदिर से नंदकिशोर कालरा, विकास मल्होत्रा, सभासद रामकुमार, जयप्रकाश शर्मा, गगन कालरा, रवि गिलोत्रा, सिम्मी, टीकमचंद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, लाला हरिगोपाल ने हवन पूजन के बाद विसर्जन यात्रा निकाली, बाद में मूर्ति को विसर्जन के लिए देव भूमि हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। विसर्जन यात्रा की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। गजरौलाशिव में गांव गजरौला अचपल में शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की मूर्ति को विदाई दी गई। लवी, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र, शशिभूषण आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed