{"_id":"5b3a76f34f1c1be2568b4612","slug":"201530558195-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नामांकन का पूरा नहीं हुआ लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नामांकन का पूरा नहीं हुआ लक्ष्य
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के प्रवेश विगत वर्ष से कम होने पर डीएम अटल कुमार राय ने नाराजगी जताई है। जिले के कई खंड शिक्षा अधिकारियों का जवाब तलब किया है। स्कूलों में फिर से बच्चों के प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रवेश की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
शिक्षा सत्र 2017-18 में परिषदीय स्कूलों में एक लाख 75 हजार छात्र छात्राओं का प्रवेश किया गया था। मगर, इस बार 8500 छात्रों का नामांकन कम होने से डीएम ने नाराजगी जताई है। शिक्षा विभाग के अफसरों को प्रवेश में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के स्योहारा, नूरपुर, अल्हैपुर, नजीबाबाद, कोतवाली देहात सहित कई विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों का जवाब तलब भी किया गया है। ब्लॉक नहटौर में नामांकन ठीक बताया गया है। इसके अलावा जिले के सभी बीईओ को नामांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जुलाई के इस महीने में प्रतिदिन होने वाले प्रवेश की आख्या सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा एवं सहभागिता मित्रलाल गौतम ने बताया कि ग्रीष्मकाल अवकाश समाप्त हो गया है। न्याय पंचायत समन्वयकों की देखरेख में स्कूलों में फिर से बच्चों के प्रवेश शुरू किए गए हैं। उन्होंने शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया है।
40 दिन बाद स्कूलों में लौटी चहल पहल
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में 40 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुले। स्कूलों में शिक्षकों ने साफ सफाई कराई। काफी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। स्कूलों में बच्चों को लाने के लिए शिक्षकों को पहले दिन ही मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से स्कूलों में बच्चों के लाने की कोशिश की। सोमवार को पंचायत के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण स्कूलों में साफ सफाई कराने को दिक्कत भी आई। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने ब्लॉक किरतपुर के शिक्षकों से स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में मिड-डे मिल की व्यवस्था बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से भी संपर्क किया गया है।