{"_id":"5a1471324f1c1bd0408b8186","slug":"201511289138-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाबले में खुद को किसी से पीछे नहीं मान रहे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाबले में खुद को किसी से पीछे नहीं मान रहे दिग्गज
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर में सपा प्रत्याशी रुखसाना परवीन, भाजपा प्रत्याशी नीता अग्रवाल, रालोद प्रत्याशी मोनिका शर्मा व बसपा प्रत्याशी सलमा फरीद, कांग्रेस प्रत्याशी मीनू गोयल व आम आदमी प्रत्याशी नाज रिजवी के बीच मुकाबला है। सभी प्रत्याशियों में घमासान मचा हुआ है। सब एक दूसरे की ताबूत में कील ठोंकने में लगे हैं। वोटरों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। एक दूसरे के वोटरों में सेंध लगाने का काम चल रहा है। सभी प्रत्याशी एक दूसरे के वोटों में सेंध लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने में लगे हैं।
पूर्व चेयरमैर फरीद अहमद की चुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वे दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। इस बार महिला सीट होने पर उन्होंने अपनी पत्नी सलमा फरीद को चुनाव मैदान में उतारा है। फरीद अहमद चुनावी नैया पार करने के लिए हर दांव खेल रहे हैं।
झालू नगर पंचायत
झालू नगर पंचायत में आखिरी समय तक वोटरों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हर प्रत्याशी के साथ वोटरों की भीड़ है। बसपा प्रत्याशी डा.रईस अहमद, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह, सपा प्रत्याशी राशिद हुसैन, निर्दलीय शहजाद अहमद, संजीव राणा व सिकंदर आलम में चुनावी मुकाबला है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सभी प्रत्याशियों के साथ वोटर बंटे हुए हैं। किसके पास ज्यादा वोटर हैं, यह तस्वीर अभी खुलकर सामने नहीं आ रही। वोटरों को पाले में करने के लिए सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
झालू में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राशिद हुसैन व उनकी पत्नी किश्वर जहां एक-एक बार यहां चेयरमैन रहे हैं। राशिद हुसैन फिर से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। चुनावी नैया पार करने के लिए वह हर हुनर अपना रहे हैं।
मंडावर नगर पंचायत
मंडावर में भाजपा से मंजू अग्रवाल, सपा से पूर्व चेयरमैन आसिफ अली शान की पत्नी अफसर निगार, रालोद से आलिया अदनान, कांग्रेस से जाहिदा बेगम व बसपा से बिल्किस अलवी चुनावी मैदान में हैं। पांचों में चुनावी मुकाबला घमासान बना हुआ है। यहां मुस्लिम वोटरों की तादाद ज्यादा है। जिस ओर मुस्लिमों का पलड़ा झुकेगा, वही प्रत्याशी मजबूत रहेगा। सभी प्रत्याशी मुस्लिम वोटरों को अपने पाले में करने में जुटे हैं।
मंडावर में सपा नेता आसिफ अली शान व रालोद नेता अली अदनान की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। दोनों एक एक बार यहां चेयरमैन रह चुके हैं। अली अदनान की पत्नी आलिया अदनान रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं तो आसिफ अली शान की पत्नी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
----------------------------------------------
नूरपुर नगर पालिका
नूरपुर नगर पालिका में भाजपा से ममता कर्णवाल, सपा से फरीना इरशाद, बसपा से फरजाना, निर्दलीय जैबुनिशां के बीच कांटे का मुकाबला है। सभी वोटरों को रिझाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके पति चुनाव प्रचार में दिन रात एक किए हुए हैं।
नूरपुर में पूर्व मंत्री कुतबुद्दीन अंसारी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कुतुबुद्दीन की पत्नी जैबुनिशां निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। वहीं दो बार चेयरमैर रहे इरशाद अली अंसारी अपनी पत्नी फरीना इरशाद को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा रहे हैं। उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
नहटौर नगर पालिका
नहटौर नगर पालिका में सपा प्रत्याशी हाजी अब्दुल कादिर, भाजपा प्रत्याशी महावीर सैनी, बसपा प्रत्याशी मजहबी के बीच चुनावी मुकाबला बना हुआ है। अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी अंमित समय में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वोटरों की चौखट पर जाकर उन्हें अपने पाले में करने में लगे हैं। प्रत्याशियों का यह खेल चुनाव की अंतिम रात तक चल रहा है।
चांदपुर नगर पालिका
चांदपुर नगर पालिका में निर्दलीय जीनत परवीन, भाजपा प्रत्याशी नीरू गुप्ता, बसपा से नाजिफ व सपा से फहमीदा बेगम, कांग्रेस से शादाब अंजुम चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है। सभी वोटरों को लुभाने के लिए जुटे हैं। यहां पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। मुस्लिम वोटरों को पाले में करने के लिए हर दांव खेला जा रहा है। हर प्रत्याशी की नजर मुस्लिम वोटरों पर लगी है।
यहां पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एक बार शेरबाज पठान तो एक बार उनकी पत्नी जीनत परवीन पालिकाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार जीनत परवीन निर्दलीय चुनाव में उतरी हैं।
साढ़े सात बजे से पांच बजे तक होगा मतदान
निकाय चुनाव में सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अपनी फोटो आईडी लाकर वोटर इस बीच में किसी भी समय मतदान कर सकते हैं।