{"_id":"59b0409c4f1c1bf07f8b46be","slug":"201504723100-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं का नौ करोड़ का ऋण किया स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं का नौ करोड़ का ऋण किया स्वीकृत
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋण शिविर में उपभोक्ताओं को नौ करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। इस मौके पर उपभोक्ताओं से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि बैंक की योजनाएं उपभोक्ताओं के विकास के लिए होती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान कार्ड, रोजगार शुरू करने या बढ़ाने के लिए मुद्रा योजना, घर तथा वाहन खरीदने के लिए ऋण योजना बैंक में संचालित हैं। चीफ मैनेजर नौबत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरित कर रहे हैं। चीफ मैनेजर वीके सिन्हा ने कहा कि केसीसी ऋण एक साल के अंदर पूरा जमा करने पर उपभोक्ताओं को ब्याज में सब्सिडी भी दी जाती है। कैंप में पात्रों के ऋण स्वीकृत कर बैंक की पासबुक आदि दी गईं। इस दौरान विक्रांत नेगी, तेजेंद्र राजपूत, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।