{"_id":"5b3fb3714f1c1bbd248b4cee","slug":"191530901361-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदने लगी नींव, खड़े होने लगे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदने लगी नींव, खड़े होने लगे पिलर
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। छह महीने में ईंट, सरिया और मिट्टी के इंतजाम के बाद मीरा सराय में स्टेडियम के निर्माण में तेजी आ गई है। स्टेडियम की बाउंड्रीवाल के लिए नींव खोदने का काम शुरू हो गया है। वहीं पिलर भी खड़े होने लगे हैं। कार्यदायी संस्था ने नौ महीने के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इस साल पांच जनवरी को खेलमंत्री चेतन चौहान ने शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया था। लेकिन शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था के छह महीने ईंट और सरिया के इंतजाम में निकल गए। बाउंड्रीवाल के लिए नींव तक नहीं खोदी गई। स्टेडियम निर्माण में सुस्ती की खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्टेडियम निर्माण में तेजी आ गई है। बाउंड्रीवाल के लिए नींव खोदना शुरू हो गया है। वहीं पिलर निर्माण के लिए सरिया खड़े हो गए। यही नहीं मिट्टी भराई में भी तेजी आ गई है। राजकीय निर्माण निगम के जेई विशाल आजाद ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण तेजी से हो रहा है। नौ महीने के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इस अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा।
टंकी निर्माण के लिए भी निर्माण सामग्री आई
अमरोहा। करीब साढ़े सात करोड़ की धनराशि से मीरा सराय में 8.34 एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण होगा। निर्माण जोर शोर से चल रहा है। स्टेडियम परिसर में टंकी का निर्माण होना है। इसके लिए निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।