फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में हरेक को लगाने होंगे पौधे

जिले में हरेक को लगाने होंगे पौधे

Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में हरेक को लगाने होंगे पौधे
बिजनौर। अब जिले का हर एक निवासी एक-एक पौधा लगाकर उसे गोद लेकर देखभाल करेगा। सभी जिलेवासियों को ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ योजना से जोड़ा जाएगा। जिलेवासी जिले में कहीं पर भी एक वृक्ष लगाएंगे और उस पौधे को गोद लेकर उसकी देखभाल करेंगे। इसके लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण करने के लिए जिले में अनेक अभियान चलाए जाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार पौधरोपण अभियान से जनता को भी जोड़ना चाहती है। इसके लिए कृषक वृक्ष धन योजना, पौध भंडारे, वृक्ष दान आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना शुरू की है। शुरुआत में इस योजना का लक्ष्य जागरूक परिवारों से एक एक पौधा लगाने को प्रेरित करना था, लेकिन अब इस योजना से सभी परिवारों के सभी सदस्यों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए वन विभाग जागरुकता अभियान चला रहा है। आम जनता के पौधरोपण अभियान से जुड़ने व इन पौधों को गोद लेने से जिले में हरियाली में काफी इजाफा होगा। जिले की पेड़ों से खाली पड़ी सड़कों को इस अभियान के लिए चुना जाएगा। कोई भी परिवार इन सड़कों पर पौधरोपण करेगा और सप्ताह में एक बार पौधों की देखभाल व उसकी सिंचाई आदि की जिम्मेदारी उठाएगा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि पौधरोपण करना सभी का दायित्व है। अगर आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देना हैं तो सभी जिलेवासी एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

36 लाख से ज्यादा है आबादी
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 36 लाख से अधिक है। इसके अलावा आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में साढ़े छह लाख से अधिक परिवार हैं। अगर सभी परिवारों का एक-एक सदस्य भी पौधरोपण में हिस्सा लेता है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हर परिवार के हर सदस्य द्वारा पौधरोपण किया गया तो हरियाली बढ़ाने में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन पर होगा पौधरोपण
जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क सिविल लाइन अब पेड़-पौधों से गुलजार नजर आएगी। इस सड़क पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। खासतौर पर पीपल के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को दो-तीन दुकानदारों या मकान मालिकों को गोद दिया जाएगा। वे ही इन पौधों की देखभाल करेंगे। हरियाली को बढ़ाने के लिए सभी विभाग प्रयास कर रहे हैं। पौधरोपण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलना है। नगर पालिका ईओ दुर्गेश त्रिपाठी के अनुसार इसके लिए जल्दी ही सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed