{"_id":"5a4fc2ae4f1c1baa268b7d0e","slug":"191515176622-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से परमावाला में व्यक्ति की मौत, परिवार मे कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब पीने से परमावाला में व्यक्ति की मौत, परिवार मे कोहराम
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली। शराब पीकर घर लौटते समय नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव परमावाला निवासी 48 वर्षीय कृपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि वह अक्सर शराब पीता था। बृहस्पतिवार की रात भी कृपाल ने कहीं पर किसी के साथ बैठकर डटकर शराब पी और नशे में ही घर पैदल लौटने लगा। रास्ते में नाले में गिर गया। घरवालों को कहना है कि आए दिन की तरह उन्हें लगा कि वह घर आकर सो गया होगा, पर सवेरा होने पर जब परिवार के लोगों ने उसे घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू हो गई। कृपाल घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दीवार से सटा नाली में औंधेमुुंह पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने कृपाल सिंह के शव का पुलिस को बगैर सूचना दिए हरेवली बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया है। घरवालों ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी वही नहीं मानता था। इसलिए घर के लोग उसे मना करना ही छोड़ दिया था। उधर, एसओ शिशुपाल शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वहीं लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। कुछ महीने पहले क्षेत्र की महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने को अभियान छेड़ा था, पर आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।