{"_id":"5a049aae4f1c1bf2538bbc48","slug":"191510251182-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मासिक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मासिक पंचायत
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । भाकियू ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोट किसान हित में लागू करने, घटतौली रोकने के लिए चेकिंग दस्ते गठित करने सहित कई मांगें उठाईं।
लोनिवि निरीक्षण भवन पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ब्लाक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। किसानों ने प्रशासन से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने, खस्ताहाल विद्युत लाइनों को बदलने, गड्ढा युक्त मार्गों को ठीक कराने, गन्ना किसानों का समयबद्घ भुुगतान कराने की मांग की। ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में आयोजित पंचायत में किसानों ने किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, गन्ना मूल्य बढ़ाने की भी मांग की। पंचायत में गांव बागड़पुर में 12 नवंबर 2017 को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा अनावरण में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया। भाकियू के लिए सर्वसम्मति से सरदार योगेंद्र सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मो. नजर अहमद को ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। पंचायत में किसान कोमल सिंह की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की गई। किसान पंचायत में प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, मदन सिंह, विनोद परमार, करण सिंह, ओमप्रकाश, शेरसिंह, बेगराज सिंह, बाबूराम तालान, सत्यपाल सिंह, होशियार सिंह, मो. कासिम, नजर अहमद, गुफरान, बालकराम, महेंद्र सिंह, पवन, अनिल सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।