{"_id":"598b587a4f1c1bad518b46a1","slug":"191502304378-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने मांगों को लेकर तहसील पर धरना दिया, प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने मांगों को लेकर तहसील पर धरना दिया, प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर । अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तहसील पर धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित एक दस सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को दिया।
बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ता तहसील पर एकत्र हुए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने बैठ गए। महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता व तेजपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों को फसल के लाभकारी दाम नहीं मिल रहे हैं। भ्रष्टाचार व अत्याचार का बोलबाला है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री क नाम दिए ज्ञापन में स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों का दाम दिए जाने, सभी किसानों को कर्ज माफी में शामिल किए जाने, खाद, बीज, बिजली, डीजल आदि सस्ते दामों में उपलब्ध कराने, किसान व गरीबों को 50 वर्ष की आयु होने पर तीन हजार रूपए प्रति माह पेंशन दिए जाने, पशु बिक्री से प्रतिबंध हटाने व अनुपयुक्त पशुओं के लिए सरकारी पशुशाला खोलकर चारे पानी की व्यवस्था करने, पात्र व्यक्तियों को सस्ता राशन, दवाई, शिक्षा उपलब्ध कराने, गंगा नदी पर अधूरा निर्माणाधीन पुल को शीघ्र पूरा कराने आदि की मांग की हैं। धरने पर अमर सिंह सैनी, छोटे सिंह, जोगेंद्र सिंह, वीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, तुलाराम, बदरूल हसन, कृष्ण पाल सिंह, मुनिदेव त्यागी, ओमप्रकाश तंवर, महेश शर्मा, सुभाष जावा आदि मौजूद रहे।