फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक रैली निकाली, लोगों को बताईं सरकार की नीतियां

बाइक रैली निकाली, लोगों को बताईं सरकार की नीतियां

Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाली, लोगों को बताईं सरकार की नीतियां
बाइक रैली निकाली, लोगों को बताईं सरकार की नीतियां
विज्ञापन

धामपुर। भाजपा के केंद्रीय आह्वान पर शनिवार को धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगीना लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश बाइक रैली निकाली। यात्र का समापन मुरादाबाद मार्ग पर पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट पर पहुंचकर हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी अधिकांश भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं लगाए।
शनिवार को कार्यकर्ता 10 बजे से केएम कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यात्रा एक बजे शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब नागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा करीब 15 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. यशवंत सिंह, धामपुर क्षेत्र के विधायक अशोक राणा हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे। लेकिन अधिकांश कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जबकि सरकार की ओर से रैली के दौरान हेलमेट लगाने का आह्वान किया गया था। इस दौरान नहटौर क्षेत्र के विधायक ओमकुमार, जिला प्रभारी आशु वर्मा, लोकसभा संयोजक नवनिहाल सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुनील भराला, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, महावीर सिंह, संजय चौहान, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, प्रमोद राठी, भूपेंद्र बोबी, अरविंद सलावा रहे। इससे पहले मैदान में सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र की सीट को भाजपा के पक्ष में जिताने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर घायल हुए विधायक अशोक राणा
यात्रा में शामिल बाइक पर सवार धामपुर के विधायक अशोक कुमार राणा जब मुरादाबाद मार्ग पर प्रियंका स्कूल के सामने पहुंचे तो दूसरी बाइक पर सवार युवक ने ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण विधायक बाइक समेत हाईवे पर गिर गए। विधायक स्वयं बुलेट मोटर साइकिल को हेलमेट लगाकर ड्राइव कर रहे थे। अच्छा हुआ जब हादसा हुआ तब यात्रा में शामिल बाइकों की रफ्तार धीमी थी। जैसे ही बाइक गिरी तभी विधायक के पीछे बैैठे कार्यकर्ता/ पालिका सदस्य जसप्रीत रॉकी और अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया। बताया गया कि हादसे में विधायक मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed