{"_id":"5afdc86c4f1c1bcf408b6097","slug":"181526581356-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियन तनु को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियन तनु को डीएम ने किया सम्मानित
Updated Thu, 17 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बन जिले का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा तनु चौधरी को डीएम अटल कुमार राय ने प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्राथमिक विद्यालय शादीपुर मिलक की कक्षा चार की छात्रा तनु चौधरी ने बेसिक शिक्षा विभाग की स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। तनु 26, 27 मार्च को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के खेल मैदान में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश चैंपियन बनी। शिक्षक संजीव कुमार ने उनका खूब हौसला बढ़ाया था। बृहस्पतिवार को डीएम अटल कुमार राय ने तनु को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तनु के शिक्षक संजीव कुमार को भी डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीएसएम महेश चंद भी मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि तनु नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। अभी नेशनल प्रतियोगिता की तिथि फाइनल नहीं हुई है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, वेतन भोगी अध्यापक समिति के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक संजीव कुमार के निर्देशन में तनु की तैयारी चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि तनु नेशनल स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।