{"_id":"5adb8aaa4f1c1b86098b5d0e","slug":"181524337322-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने बिजली की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने बिजली की समस्या उठाई
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन से मिलकर लोकसभा क्षेत्र के विद्युत से वंचित गांवों के विद्युतीकरण कराने पर चर्चा की।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों का विद्युतीकरण कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि पूर्व कंपनी ईटीपी का ठेका निरस्त कर राज श्याम कंपनी को ठेका दिया गया है। गांवों के विद्युतीकरण का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सांसद ने चंदक के जलीलपुर उपकेंद्र, ढ़ाकी उपकेंद्र, तोहफापुर उपकेंद्र, जलीलपुर, हासमपुर, शिवालाकलां आदि विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि को भी कहा। प्रबंध निदेशक ने इन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का आश्वासन दिया है। सांसद ने राज श्याम कंपनी के मालिक विपिन त्यागी से बात कर बीपीएल परिवारों को कनेक्शन जारी करने व उपकेंद्रों के परिवर्तिकों की क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब घर को बिजली देने को सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान जितेंद्र राजपूत, संजय त्यागी, अंकुर बालियान आदि मौजूद रहे।