{"_id":"59fe16e54f1c1bd9798ba2cc","slug":"181509824229-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली रीडिंग का खेल पकड़ेंगे अधिकारी, शहर के मीटरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली रीडिंग का खेल पकड़ेंगे अधिकारी, शहर के मीटरों की होगी जांच
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली रीडिंग का खेल पकड़ेंगे अधिकारी, शहर के मीटरों की होगी जांच
--------फालोअप---------
चेकिंग के दौरान जेई करेंगे मीटर रीडिंग की जांच, डोर-टू-डोर चलेगा अभियान
- गड़बड़ी करने वालों पर गिरेगी गाज, दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बिजली चेकिंग में रीडिंग का खेल पकड़ने के बाद अफसरों ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर के हजारों उपभोक्ता शक के दायरे में आ गए हैं। प्रत्येक मीटर की रीडिंग की जांच जेई चेकिंग के दौरान करेंगे। एक्सईएन ने स्पष्ट कर दिया है कि गड़बड़ी करने वाले रीडरों को न सिर्फ हटाया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। किसी को अब नहीं बख्शा जाएगा।
दो दिन पूर्व एक्सईएन एके चौरसिया ने मंडी धनौरा रोड पर अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर घर-घर जाकर बिजली चेकिंग की थी। इसमें उन्होंने रीडिंग का खेल पकड़ा था। दो दर्जन से अधिक मीटरों में दो लाख यूनिट स्टाक मिली थीं। इसका खुलासा होने के बाद उन्होंने मीटर रीडर व संबंधित कंपनी के अधिकारियों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। हाथों-हाथ रीडिंग का बिल बनवाया था। चूंकि, कई मीटरों में ऐसा मिला है। इसलिए अन्य मीटर भी अफसरों के रडार पर आ गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रत्येक अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वह चेकिंग के दौरान मीटरों की रीडिंग का भी परीक्षण करें। गलत है तो उसको ठीक कराएं। यूनिट स्टाक की हुई है, तो बिल बनवाएं। संबंधित क्षेत्र के रीडर को हटवाएं और उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राजस्व वसूली को शत- प्रतिशत बनाना सुनिश्चित करें। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन कटवाएं।
ग्रामीण मीटरों में भी चल रहा रीडिंग का खेल!
अमरोहा। अधिकारियों को शक है कि ग्रामीण अंचलों में लगाए गए मीटरों की रीडिंग में भी जमकर खेल किया जा रहा है। किसी की ज्यादा, तो किसी की कम रीडिंग लेकर बिल बना रहे हैं। इसका प्रमाण रोजाना एसडीओ देहात के दफ्तर पर बिल सुधरवाने वालों की भीड़ है। यहां पर रोजाना सैकड़ों ग्रामीण उपभोक्ता बिल ठीक कराने पहुंच रहे हैं। तरह-तरह की शिकायतें कर रहे हैं। बावजूद इसके अफसरों द्वारा रीडरों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।