फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   18 deaths due to cancer in 30 months, NGT becomes strict

Bijnor News: 30 महीने में कैंसर से 18 मौत, एनजीटी हुआ सख्त

Sun, 18 Aug 2024 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
18 deaths due to cancer in 30 months, NGT becomes strict
नहटौर के गांव नरगदी गंधु में दू​षित पानी की जांच करने पहुंची टीम। स्रोत विभाग
- डीएम के निर्देश पर टीम ने गांव नरगदी गंधू पहुंचकर की जांच
विज्ञापन

- तालाब के दूषित पानी को कैंसर का कारण मान रहे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। गांव नरगदी गंधू के ग्रामीण करीब 30 माह से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे है। अब तक इस गांव में 18 लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी है। मामला राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण तक पहुंच गया है। एनजीटी के निर्देश पर डीएम ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को डीपीआरओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की।



गांव नरगदी गंधु के ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब ढाई वर्षों में कैंसर से 18 लोगों की मौतें हुई हैं। इसका कारण वे गांव के पास स्थित तालाब के दूषित पानी को मान रहे हैं। इसमें मत्स्य पालन भी हो रहा है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान आबिद अंसारी सहित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में की।
विज्ञापन

जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से डीपीआरओ रिजवान अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच करने गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे तालाब के पानी की जांच कराने की मांग की। टीम में नायब तहसीलदार विवेक तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि गांव पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई है। जल निगम से तालाब के पानी की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम प्रधान खुद कैंसर से पीड़ित



नरगदी गंधु के गांव प्रधान आबिद अंसारी खुद कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने कैंसर का ऑप्रेशन कराया है। अभी भी उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूषित पेयजल की वजह से गांव में कैंसर की बीमारी फैल रही है। वे इस समस्या से लोगों को निजात दिलाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में शिकायत की है।




दो परिवारों के तीन-तीन लोगों ने गंवाई जान



नरगदी गंधु में अब तक 18 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। इनमें से एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की मौत भी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार एक परिवार के इसरार, सत्तार व मुख्तार पुत्रगण यासीन तथा दूसरे परिवार के करन सिंह पुत्र रामसिंह, उनकी पत्नी शकुंतला देवी, भाई लोटन सिंह की कैंसर से मौत हुई। इनके अलावा हरिराज पुत्र गियासन, तेजपाल पुत्र कल्लू सिंह, सुरेंद्र त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी, वसीरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, असलम पुत्र इस्माईल, निपेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह, महावीर शर्मा पुत्र हरफूल शर्मा, नरेश कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह, मेहर सिंह पुत्र सुक्खन सिंह, महेंद्र शर्मा पुत्र हरि शर्मा, शादीराम शर्मा तथा सतवीर सिंह भी कैंसर के कारण समय से पूर्व काल के गाल में समा गए।




तालाब के पानी की कराई जाएगी जांच



गांव नरगदी गंधु में जांच के लिए पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नजदीक तालाब में मत्स्य पालन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित होकर चश्मे तक पहुंच गया है। इस कारण लोगों में कैंसर जैसी घातक बीमारी फैल रही है। टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल निगम से तालाब के पानी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed