{"_id":"5c743db4bdec224b6e13b1d3","slug":"171551121844-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के लिए गड्ढे बनेंगे परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के लिए गड्ढे बनेंगे परेशानी का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे के गहरे गड्ढे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। दरअसल हाईवे कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में तब्दील है। हालांकि प्रशासन ने जल्द ही गड्ढों की फिलिंग कराने के लिए कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग का सर्व किया है।
हाईवे और प्रमुख मार्ग पर बने गहरे गड्ढे समस्या का सबब बने हैं। चार मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए दूर दराज के बड़ीं संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भर नगर से पैदल गुजरते हैं। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, चंदौसी, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर सहित दूर दराज के शिवभक्त महाशिवरात्रि से करीब एक सप्ताह पहले हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल अपने गंतव्य की ओर चल पड़ते हैं। हरिद्वार से नजीबाबाद तक हाईवे कई स्थानों भागूवाला, मंडावली, राहतपुर, साहनपुर, अदब सिटी, मालन नदी पुल, मोटाआम, आजाद चौक क्षेत्र में गहरे गड्ढे बने हैं। शिवभक्तों की राह में गहरे गड्ढे और उनके नुकीले पर परेशानी बनेंगे। हालांकि लोनिवि और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग के गड्ढों का सर्वे कर गड्ढों की फिलिंग का काम जल्द शुरू किए जाने की बात कही है। शिवभक्त राजपाल सिंह, मुन्नू चौधरी, कलवा सिंह, घसीटा सिंह, पवन, रोहिताश, बबलू, महेंद्र आदि का कहना है कि कांवड़ मेला शुरू हो गया है। प्रशासन ने हाईवे को गड्ढामुक्त करने के प्रति कोई ठोस प्रयास नहीं किए है। आनन फानन में प्रशासन ने गड्ढों में मिट्टी डलवाकर उन्हें भरने का प्रयास किया है। गड्ढों की मिट्टी सूखने पर धूल भरा वातावरण और बारिश में फिसलन बढ़ जाती है। उधर, एसडीएस उमेश कुुमार मिश्र ने बताया कि हाईवे के गहरे गड्ढे वास्तव में शिवभक्तों के लिए परेशान का सबब हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और लोनिवि के अधिकारियों से गड्ढों के संबंध में बात की है। जल्द ही गड्ढों की फिलिंग कराकर शिवभक्तों के लिए सुरक्षित आवागमन दिया जाएगा।