{"_id":"5c4f5541bdec22093e7bfb31","slug":"171548703041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग कुपोषण के खिलाफ लड़ेंगे जंग:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग कुपोषण के खिलाफ लड़ेंगे जंग:डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी विभाग कुपोषण के खिलाफ लड़ेंगे जंग: डीएम
बिजनौर। डीएम ने पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए अब सभी विभागो को अब साथ मिलकर काम करना है तभी कुपोषण मुक्त बचपन का सपना साकार किया जा सकता है। सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से कुपोषण मुक्त परिवारंों को लाभान्वित करेंगे।
डीएम ने कहा कि कुपोषण से ग्रस्त परिवार शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करके कुपोषण से जंग लड़ सकेंगे तथा अपने बच्चो को कुपोषण के दंश से बचा सके। उन्होंने सभी एसडीएम से इस संबंध में पांच तारीख को बैठक करने के आदेश दिए। तौहीद अहमद ने प्रेजेंटेशन से कुपोषण के विभिन्न आंकड़ों के बारे में बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में कुपोषण व एनीमिया के आंकड़े अत्यंत भयावह है, जिन पर सभी विभागों की सहायता से नियंत्रण संभव है। जनपद में सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है तभी कुपोषण को कम किया जा सकता है। बैठक में सीडीओ प्रवीण मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।