फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हिंदू संगठनों ने ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री नष्ट कराई

हिंदू संगठनों ने ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री नष्ट कराई

Fri, 09 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री नष्ट कराई
हिंदू संगठनों ने ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री नष्ट कराई
विज्ञापन

नूरपुर। गांव सादपुरी में हिंदू संगठन के लोगों ने सत्संग का आयोजन करने वाले ग्रामीण के घर रखी ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार की सामग्री को नष्ट कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचने की भनक लगने पर प्रचार करने आने वाले ईसाई मिशनरी के लोग गांव नहीं पहुंचे।

गांव सादपुरी में एक परिवार के मकान पर कई दिनों से बृहस्पतिवार को ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस एवं आरएसएस के सत्यवीर गुप्ता हिंदू संगठन के 15 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगों को मौके पर आसपास के गांवों के 50 से अधिक महिला एवं पुरुष मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन से चार व्यक्ति आकर सत्संग करते हैं। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री व पंपलेट मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया गया। साथ ही सत्संग का आयोजन कराने वाले परिवार को भविष्य में इस प्रकार का आयोजन कराने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उधर, हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचने की भनक लगने पर प्रचार करने आने वाले ईसाई मिशनरी के लोग गांव नहीं पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने बताया कि गांव में सत्संग के नाम पर लोगों को बहकाने का काम चल रहा था। हिंदुओं को बहकाकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। ना ही इस संबंध में किसी ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed