फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फर्जी भाजपा नेता को जेल भेजा

फर्जी भाजपा नेता को जेल भेजा

Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
फर्जी भाजपा नेता को जेल भेजा
सैदनगली। खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब गालिब करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अमरोहा के रहने वाले दानिश अब्बास पुत्र उमर अब्बास ने थाने में तहरीर देकर कस्बा निवासी दानिश बाकरी की शिकायत की थी। इसमें दानिश पर खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष बता कर और लैटर पैड छपवा कर अधिकारियों और लोगों को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाया गया है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने कहा कि दानिश फर्जी तौर पर जिला उपाध्यक्ष बना हुआ है। वह न तो कार्यकारणी का सदस्य है और न ही पदाधिकारी है। वह फर्जी तरीके से पद का दुरुपयोग करके लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर दानिश के खिलाफ पांच अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed