{"_id":"5af0a0db4f1c1bc03d8b729b","slug":"171525719259-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभास महासंघ ने छत्रपति साहू महाराज का परिनिर्वाण दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभास महासंघ ने छत्रपति साहू महाराज का परिनिर्वाण दिवस मनाया
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर।
आभास महासंघ (मिशन 24 कैरट) कार्यकर्ताओं ने सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति साहू महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया।
सोमवार को राष्ट्रीय सचिव अरविंद्र कुमार केशरवाल के मोहल्ला सराय रफी स्थित आवास पर लाल सिंह भूमेवालकर की अध्यक्षता, कमल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति साहू महाराज को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अरविंद कुमार केशरवाल ने कहा कि छत्रपति साहू ने देश में 1902 में आरक्षण की शुरूआत की तथा गरीबों को न्याय देने का काम किया। इससे गरीबों को संविधान के अंतर्गत अधिकार देकर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की। रविकांत सिंह ने कहा कि देश में सबसे पहले कोल्हापुर की राज सरकार के मुखिया राजर्षि छत्रपति साहू महाराज ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कानून बनाया।
कार्यक्रम अध्यक्ष लाल सिंह भूमेवालकर ने कहा कि छत्रपति साहू महाराज ने आरक्षण व्यवस्था प्रारंभ की, भूमि सुधार कानून लागू किया। विधवा पुनर्विवाह को मान्यता दी। इस दौरान रोहिताश प्रजापति, शिवचरन लाल, विवेक कुमार, सलीम अहमद, रणजीत सिंह, हर्ष कुमार, सुरेश सैनी, राजेंद्र सिंह, गामेंद्र सिंह, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।