{"_id":"5c6b0561bdec2208b001037b","slug":"161550517601-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। स्योहारा मार्ग पर कुुंडीपुरा फार्म हाउस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका साथी सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल है। मृतक स्योहारा थाने के गांव गंगाधरपुर के निवासी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
गांव गंगाधरपुर निवासी लालबहादुर सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब उनके 65 वर्षीय पिता राजेंद्र सिंह और गांव के ही सुरेंद्र सिंह बाइक से धामपुर से घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में कुंडीपुरा फार्म हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक हाईवे पर गिर गई। बाइक के गिरने से उनके पिता और सुरेंद्र सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनके पिता राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। पीड़ित ने घटना के आरोपी वाहन को पता लगा कर कार्रवाई करने की मांग की है।