{"_id":"5bf1bf26bdec226991726bd5","slug":"161542569766-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझारी। उझारी-हसनपुर मार्ग पर शनिवार रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। गांव लौटते समय बाइक की टक्कर से युवक सड़क पर जा गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हाल में युवक को हसनपुर से मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना सैदनगली क्षेत्र के ग्राम भटोला शर्की निवासी खेमराज सिंह का 23 वर्षीय बेटा विपिन कुमार सैनी शनिवार की रात उझारी से अपने घर लौट रहा था। वह उझारी-हसनपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद विपिन सड़क पर गिर गया। इस बीच सड़क से गुजर रहे दस टायर ट्रक ने विपिन को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हसनपुर सीएचसी लाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विपिन की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विपिन की पांच बहनें हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक
उझारी। मौत की खबर सुनकर क्षेत्रीय के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी विपिन के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।