फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में फाइलेरिया ने दी दस्तक, तीन रोगी मिले

जिले में फाइलेरिया ने दी दस्तक, तीन रोगी मिले

Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में फाइलेरिया ने दी दस्तक, तीन रोगी मिले
जिले में फाइलेरिया ने दी दस्तक, तीन रोगी मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पहली बार फाइलेरिया ने दस्तक दे दी है। अब तक जनपद में कुल तीन फाइलेरिया (हाथी पांव) के नए संभावित रोगी मिले हैं। नए रोगी हल्दौर, नूरपुर, नहटौर ब्लॉक के स्कूलों के हैं। खास बात यह है कि इनमें कक्षा आठ की दो और कक्षा छह की एक छात्रा है। इससे पहले जिले में एक भी फाइलेरिया का केस नहीं था। करीब 480 छात्र-छात्राओं के ब्लड की स्लाइड तैयार करके जांच की गई तो ये रोगी सामने आए हैं।

फाइलेरिया यानी हाथी पांव एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी का नाम सुनते ही रूह कांप उठती है। बिजनौर सहित 24 जिलों में इसकी शुरुआत 12 नवंबर से की गई। इसके लिए लखनऊ में 24 जिलों के मलेरिया अधिकारियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया था। लखनऊ से लौटने पर मलेरिया अधिकारी की ओर से जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी आदि के लैब टेक्नीशियन को ट्रेनिंग दी गई थी कि जिससे वे आसानी से इस रोग की जांच कर सकें। शासन के निर्देश पर जिले में नौ से 14 साल तक के बच्चों को फाइलेरिया यानी हाथी पांव जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए मलेरिया विभाग की ओर से 12 से 15 नवंबर तक अभियान चलाया गया था। इसके अंतर्गत सभी 11 ब्लॉक से दो-दो जूनियर हाईस्कूलों का चयन कर वहां से 16-16 बच्चों के रक्त का नमूना लेकर जांच की गई थी। इसमें हल्दौर ब्लॉक के गांव चौंकपुरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा नीतू (12), नहटौर के गांव सदरुद्दीननगर स्थित जूनियर हाईस्कूल की इसी कक्षा की छात्रा नीशा (13) और नूरपुर नगर के जूनियर हाईस्कूल की कक्षा छह की छात्रा अफीशा (12) में संभावित फाइलेरिया के लक्षण मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने बताया कि यह रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। जिले में पहली बार संभावित रोगी मिले हैं। अधिकारिक तौर पर इसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकती। वे जनपद को फाइलेरिया मुक्त कराने के लिए काफी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

फाइलेरिया के लक्षण
1. पंजों से लेकर पैरों तक सूजन आना।
2. अंडकोष में दर्द होने के साथ सूजन आना।
3. महिलाओं के स्तन सामान्य से अधिक मोटे होना।
4. त्वचा का कड़ा और मोटा होना।
5. हाथों और जननांगों में सूजन आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed