{"_id":"5aea01d04f1c1b3c0a8b79b1","slug":"161525285328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरीय रेलवे मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरीय रेलवे मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन
Updated Wed, 02 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखाध्यक्ष प्रवेश बरनवाल, शाखा सचिव अनिल शर्मा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के मुख्य गेट पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी रेलकर्मी सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। शाखाध्यक्ष प्रवेश बरनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई पेंशन नीति अपनाकर 2005 से नौकरी में आए कर्मचारियों के भविष्य को चुनौती दी है। शाखा सचिव अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं करती तब तक रेल कर्मचारी विरोध आंदोलन जारी रखेंगे।
उन्होंने रेलवे बोर्ड से ट्रैक मेंटेनर कैडर में स्वीकृत कराए 2800, 2400 व 1900 ग्रेड पे अविलंब लागू करने, रिक्त पदों पर जीडीसीई व प्रमोटी कोटे से रिक्तियां भरने की मांग की। रेल कर्मचारियों ने बिना मैचिंग सरेंडर के रिक्तियों को भरने की भी मांग उठाई। सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुनील कुमार टीआरडी, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश, सुनील कुमार धामपुर, विजय गुर्जर, धर्मपाल, सुनील बुंदकी, रिंकेश, हरिमोहन, विजय कुमार, विश्राम, संजय, कैलाश मीना, मोहित, सचिन आदि शामिल रहे।