{"_id":"5a5501134f1c1b0a788b7a13","slug":"161515520275-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ (बिजनौर)। बादीगढ़ कासमपुरगढ़ी हाईटेंशन लाइन पर काम करते हुए करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
गांव सिकंदराबाद, जिला रामपुर निवासी अरमान पुत्र छुट्टन निगम के ठेकेदार बीएस राणा के पास लाइनमैन का कार्य कर रहा था। मंगलवार को वह मजदूरों के साथ बादीगढ़ से कासमपुरगढ़ी के बीच लाइन पर कार्य कर रहा था। इस दौरान वह माढ़ी स्थित बिजली घर पर शट डाउन देने के लिए कहकर वापस लाइन पर आ गया था। इसी बीच वह लाइन पर चढ़ गया। अचानक एचटी लाइन का झटका लगने से वह नीचे गिर गया। लाइनमैन अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर जमील, नरेश, तेजपाल, हरपाल, राजू का कहना है कि जब वह लाइन पर चढ़ा, तब तक शट डाउन नहीं मिल पाया था। निगम कर्मी की लापरवाही से उनके साथी की मौत हो गई। एसओ विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि लाइनमैन को शट डाउन देने के लिए मना कर दिया गया था।