फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक साल में इंदिरा पार्क की बदली सूरत

एक साल में इंदिरा पार्क की बदली सूरत

Tue, 26 Dec 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
एक साल में इंदिरा पार्क की बदली सूरत
एक साल में इंदिरा पार्क की बदली सूरत
विज्ञापन

- बंजर इंदिरा पार्क नजर आने लगा है हरा भरा
- दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने की उठने लगी है मांग
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
एक साल में इंदिरा पार्क की सूरत बदल गई है। बंजर पड़ा इंदिरा पार्क अब हरा भरा नजर आने लगा है। रात का घना अंधेरा जगमगाती रोशनी में बदल गया है। रोजाना सफाई हो रही है। लोगों का इंदिरा पार्क को लेकर नजरिया बदला है। इंदिरा पार्क को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
इंदिरा पार्क बिजनौर शहर की पहचान के रूप में जाना जाता है। निचले हिस्से में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे थे। मैदान में घास लगी भी। पार्क में भ्रमण पथ बना था। लोग परिवार के साथ पार्क में सुबह शाम घूमने के लिए आते थे। आवास विकास कॉलोनी का पानी की निकासी के लिए बने नाले की दीवार तेज वर्षा के कारण टूट जाने आए गंदे पानी ने पार्क को तबाह करके रख दिया। पिछले साल तेज बारिश हुई। पानी निकासी के लिए बने नाले की दीवार पार्क के पास से टूट गई।
विज्ञापन

नतीजतन गंदा पानी इंदिरा पार्क के निचले हिस्से में भर गया। गंदे पानी ने इंदिरा पार्क की रौनक को तहस नहस कर दिया। कई माह तक इंदिरा पार्क में गंदगी का आलम ऐसा रहा कि आसपास की कालोनी के बाशिंदों का रहना व लोगों का पार्क के पास से गुजरना दूभर हो गया। पार्क में गंदगी के ढेर लग गए। लोगों का इंदिरा पार्क में आना बंद हो गया। पार्क में वीरानगी छा गई। इंदिरा पार्क की बदनुमा हालत को देखकर कुछ समाजसेवी आगे आए। मामला डीएम के समक्ष रखा गया। पार्क के जीर्णोद्धार की मांग अलग अलग संगठनों द्वारा उठाई गई। प्रशासन ने इंदिरा पार्क की दशा सुधारने की पहल की। पार्क के ऊपरी हिस्से के रास्तों की पक्का किया गया। ऊपरी व निचले हिस्सों में सोलर लाइट लगवाई। पार्क की सफाई की भी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सामूहिक श्रमदान अभियान कई बार चलाकर इंदिरा पार्क को चमका दिया। यही नहीं पार्क की सफाई के लिए सफाइकर्मियों की भी स्थायी व्यवस्था कर दी गई। पौधरोपण अभियान चलाकर पार्क में फलदार व फूलदार पौधे रोपे गए। अब इंदिरा पार्क का माहौल खुशनुमा हो गया है। लोग फिर से इंदिरा पार्क में परिवार के साथ घूमने के लिए आना पसंद करने लगे हैं। इंदिरा पार्क में चल रहे योग शिविर में नई जान आ गई है। प्रशासन की इंदिरा पार्क को करीब एक करोड़ की लागत से सुंदरीकरण करने की योजना प्रस्तावित है। शहरवासी इंदिरा पार्क की एक साल में बदली सूरत से खुश है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इंदिरा पार्क की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed