{"_id":"59fe16014f1c1bd0408b4aad","slug":"161509824001-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूब कर बीए के छात्र की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूब कर बीए के छात्र की मौत, मचा कोहराम
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने से बीए के छात्र की मौत, मचा कोहराम
-हसनपुर के गंगानगर में लग रहे गंगा मेले में आया था छात्र
- पांच घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव, बुलंदशहर पुलिस ने लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
रूखालू। कार्तिक पूर्णिमा पर हसनपुर के गंगानगर में गंगा नहाने गए बीए के छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में कर बुलंदशहर ले गई है।
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर हसनपुर के गंगानगर से होकर जा रही गंगा तट पर मेला लगता है। हजारों की हसनपुर के गांव हाकमपुर निवासी महेंद्र (23) पुत्र इंद्र सैनी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अकेला ही गंगा नहाने गया था। करीब साढ़े 11 बजे गंगा नहाते समय छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख गंगा तट पर मौजूद श्रद्घालुओं के शोर मचाने पर मौजूद युवा तैराक गंगा में कूद गए। जब तक वह मौके पर पहुंचे। छात्र डूब चुका था। तलाश करने पर भी पता नहीं लग सका। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। गोताखोर को गंगा में उतार कर तलाश शुरू कराई गई। दोपहर करीब चार बजे पांच किलोमीटर दूरी पर बुलंदशहर क्षेत्र में छात्र महेंद्र का शव मिला। बुलंदशहर पुलिस शव को कब्जे में कर साथ ले गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महेंद्र गांव हाकमपुर के एसएलजे डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।